महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने विवादों में फंसे कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' को बंद करने की मांग की है। वडेट्टीवार ने कहा, "शो में रणबीर अलाहबादिया की भाषा ने देश के सभी अभिभावकों को अपमानित किया।" उन्होंने कहा, "अगर समय रैना मेरे सामने आ जाए तो मैं उसके गाल पर ज़ोर का थप्पड़ मारूंगा।"