समय रैना ने डिलीट किए 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के सभी वीडियो, जारी किया बयान
कॉमेडियन समय रैना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर बयान जारी कर कहा है, "मैंने अपने (यूट्यूब) चैनल से इंडियाज़ गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं।" उन्होंने आगे कहा, "जो कुछ भी हो रहा है वह मेरे लिए संभालना बहुत मुश्किल है।" समय ने शो में अश्लील टिप्पणियों को लेकर कई केस दर्ज होने के बीच बयान जारी किया है।