समय रैना ने धनतेरस पर खुद को गिफ्ट की ₹1.3 करोड़ की लग्ज़री कार, तस्वीरें कीं शेयर

कॉमेडियन समय रैना ने धनतेरस के मौके पर लग्ज़री कार टोयोटा वेलफायर खरीदी है। समय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर इस नई कार की झलक दिखाई और एक तस्वीर में समय शोरूम में कार के साथ पोज़ देते नज़र आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस लग्ज़री कार की कीमत भारत में लगभग ₹1.3 करोड़ है।