यूट्यूब ने पुष्टि की है कि स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना दुनिया के पहले यूट्यूबर बन गए हैं जिनके चैनल पर 10 लाख पेड मेंबर हो गए हैं। बकौल यूट्यूब, उन्होंने अपने कंटेंट के ज़रिए लाखों लोगों को एकसाथ जोड़ा और उनका चैनल फैंस के लिए खास जगह बन गया है। यह उपलब्धि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद और मुश्किल दौर के बाद उनकी मज़बूत वापसी को दर्शाती है।