समस्तीपुर में छेड़खानी के 3 आरोपियों की संपत्ति पर चला बुलडोज़र, चौथे को 24 घंटे का अल्टीमेटम
समस्तीपुर (बिहार) में लड़की से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार 3 आरोपियों के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोज़र चलाया है। बकौल रिपोर्ट्स, इनमें एक की PDS डीलरशिप निलंबित हुई है। वहीं, चौथे आरोपी ने सरकारी ज़मीन पर पक्की बाउंड्री वॉल बनाई है और निर्माण पक्का होने के चलते उसे 24 घंटे में अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है।