inshorts

बिहार में सिगरेट के धुएं का विरोध करने पर छात्रों ने STF जवानों को पीटा, कई घायल

बिहार के समस्तीपुर में रविवार को मेडिकल कॉलेज के पास एक दुकान पर सिगरेट पीने का विरोध करने पर STF जवानों और इंजीनियरिंग छात्रों के बीच मारपीट हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैकड़ों छात्रों ने लाठी-डंडों से पुलिसकर्मियों की पिटाई की जिसमें कई जवान घायल हो गए हैं। छात्रों की पहचान के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।