समांथा को 'सिटाडेल' के सेट पर लगी चोट, ऐक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर

अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु को अमेरिकी शो 'सिटाडेल' के इंडियन वर्ज़न की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में हाथ और अंगूठे में लगी चोट की तस्वीर शेयर की है और लिखा, "ऐक्शन सीन करने का नतीजा।" गौरतलब है कि 'सिटाडेल' के इंडियन वर्ज़न का निर्देशन फिल्ममेकर राज और डीके कर रहे हैं।