समांथा ने नागा चैतन्य से ₹200 करोड़ का गुज़ारा भत्ता लेने से किया इनकार: रिपोर्ट्स

बतौर रिपोर्ट्स, ऐक्टर नागा चैतन्य से अलग होने की पुष्टि कर चुकी ऐक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु ने चैतन्य से ₹200 करोड़ का गुज़ारा भत्ता लेने से इनकार कर दिया है। हिंदुस्तान टाइम्स ने एक सूत्र के हवाले से कहा है, "समांथा...को इस शादी से सिर्फ प्यार और साथ की ज़रूरत थी...इसके खत्म होने के बाद उन्हें और कुछ नहीं चाहिए।"