समीर वानखेड़े ने राखी सावंत के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा
एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने अभिनेत्री राखी सावंत और वकील अली काशिफ खान के खिलाफ मुंबई की एक अदालत में ₹11 लाख का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। बकौल समीर, राखी व अली ने उनकी छवि खराब करने और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की। अली ने कहा, "यह मामला अदालत में विचाराधीन है…हम उचित जवाब देंगे।"