समुदाय के ये 'ज्ञानी' लोग हकीकत से दूर हैं: मुस्लिम प्रतिनिधियों के भागवत से मिलने पर ओवैसी

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अखिल भारतीय इमाम संगठन के मुखिया डॉ. इमाम उमर अहमद इलियासी समेत अन्य मुस्लिम प्रतिनिधियों से मुलाकात पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने कहा, "आरएसएस की विचारधारा दुनिया जानती है...और आप उनसे मिलते हैं।" उन्होंने कहा, "मुस्लिम समुदाय का ये तबका...जो खुद को ज्ञानी समझता है...हकीकत से बेहद दूर है।"