अभिनेता संजय दत्त ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर बताया, "अरुणाचल प्रदेश का ब्रैंड ऐम्बैसडर बनाए जाने पर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं...भव्य स्वागत के लिए राज्य के मुख्यमंत्री जी व विधानसभा अध्यक्ष जी का धन्यवाद।" ऐक्टर ने आगे लिखा, "राज्य के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए एक मीडिया अभियान की शूटिंग के लिए उत्सुक हूं।"