सर्जरी के 4 दिनों में मुझे मेरे ही घर से निकाल दिया गया, परिवार होते हुए भी अनाथ हूं: शिल्पा शिंदे
'भाबीजी घर पर हैं' फेम ऐक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने 'लॉकअप 2' में कहा है, "परिवार होकर भी अनाथ हूं...शेल्टर हाउस में रहती हूं।" उन्होंने कहा, "3 साल पहले कंधे की सर्जरी हुई थी...4 दिनों में मुझे मेरे ही घर से निकाल दिया गया...मां ने रोका तक नहीं...क्योंकि वह मेरे भाई के इन्फ्लुएंस में आ गई थीं...अपने घर की डोरमैट हूं।"