inshorts

सर्दियों में घूमने के लिए उत्तराखंड की 5 खूबसूरत जगहें, बर्फबारी और पहाड़ों का लें आनंद

सर्दियों में उत्तराखंड की वादियां बर्फबारी और खूबसूरत नजारे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। औली में स्कीइंग, चोपता में बर्फ से ढके मैदान, मसूरी में मॉल रोड और कैफे, नैनीताल में नैनी झील और मुनस्यारी में पंचाचूली की चोटियों का दीदार कर सकते हैं। नवंबर-फरवरी तक यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं। हालांकि, बर्फबारी मौसम पर निर्भर करती है।