inshorts

सर्दियों में मुंह से क्यों निकलती है भाप?

सर्दियों में मुंह से निकलने वाली सफेद 'भाप' दरअसल संघनन (Condensation) की प्रक्रिया है। हमारी गर्म और नम सांस जब ठंडी हवा के संपर्क में आती है तो वाष्प पानी की सूक्ष्म बूंदों में बदल जाती है इसलिए ठंड जितनी ज़्यादा होगी उतनी ज़्यादा वाष्प बूंदों में बदलेगी। गर्मियों में बाहरी हवा गर्म होने की वजह से यह नहीं दिखती।