आतिशी के दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने पर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा है, "ये डमी सरकार है और रिमोट से चलेगी।" उन्होंने कहा, "इस सरकार का रिमोट 'आप' प्रमुख व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास है।" सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने वाली तीसरी महिला हैं।