झारखंड में भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए शनिवार और रविवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहने पर झारखंड बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "सरकार की नाकाम व्यवस्था को छिपाने का एक और मनमाना फरमान। सरकार परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए फुलप्रूफ व्यवस्था नहीं बना पाई...तो 3.5 करोड़ लोगों का इंटरनेट बंद कर दिया।"