केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को बताया कि छत्तीसगढ़ में आज (गुरुवार) 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया व कल 27 ने हथियार डाले थे। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में कल 61 नक्सली हथियार त्याग कर मुख्यधारा में लौटे। पिछले दो दिनों में कुल 258 वामपंथी उग्रवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा है। बकौल शाह, नक्सलवाद आखिरी सांसें ले रहा है।