सरकार ने 'उदयपुर फाइल्स' के निर्माता अमित जानी को दी वाई श्रेणी की सुरक्षा

फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को लेकर चल रहे विवाद और धमकियों के बीच अधिकारियों ने बताया है कि सरकार ने इस फिल्म के निर्माता अमित जानी को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। जानी को उत्तर प्रदेश और दिल्ली के भीतर आवाजाही के लिए यह सुरक्षा दी गई है। गौरतलब है कि यह फिल्म चर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड पर बनी है।