संभल (यूपी) के सीओ अनुज चौधरी के 'मुसलमानों को रंग से तकलीफ है तो वे होली के दिन बाहर न निकलें' बयान पर सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा है, "जब व्यवस्था बदलेगी तो ऐसे लोग जेल में होंगे।" रामगोपाल ने कहा, "संभल में दंगा उन्होंने (अनुज) ही कराया था...सबने देखा कि वह गोली चलाओ-गोली चलाओ चिल्ला रहे थे।"