सरकार बनी तो जंगली सूअर को दफनाने नहीं पकाने वाला कानून लाएंगे: केरल के कांग्रेस विधायक

पेरावूर (केरल) के कांग्रेस विधायक सनी जोसेफ ने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार बनने पर जंगली सूअर को दफनाने के बजाए उसे मारकर पकाने के लिए कानून लाने की मांग की है। उन्होंने कहा, "जंगली सूअर को मारने के लिए लाइसेंसी हथियार चाहिए...ऐसे में किसान फसलों की रक्षा कैसे करेंगे?" उन्होंने सूअरों के लिए बने वर्तमान कानून की आलोचना की।