सरकार बनने के बाद जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी: कांग्रेस

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है, "जम्मू-कश्मीर की जनता ने कांग्रेस और नैशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत दिया है।" उन्होंने कहा, "केंद्र शासित प्रदेश (जम्मू-कश्मीर) को राज्य का दर्जा मिलना ज़रूरी है और सरकार बनने के बाद हमारी यही प्राथमिकता होगी। कांग्रेस और नैशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर की जनता को पारदर्शी और संवेदनशील सरकार देगी।"

Load More