सरकार से समर्थन प्राप्त Avataar.ai ने लॉन्च किया स्वदेशी AI वीडियो मॉडल 'Varya'
सरकार द्वारा समर्थन प्राप्त भारतीय स्टार्टअप Avataar.ai ने 'Varya' AI वीडियो मॉडल लॉन्च किया है, जो अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में 10 गुना तेज़ी से वीडियो जनरेट कर सकता है। Avataar.ai अपने होस्टेड सर्विस पर वीडियो बनाने के लिए ₹0.48/सेकंड शुल्क लेने की योजना बना रही है, जो Veo, Kling और Runway जैसे मॉडलों की तुलना में काफी सस्ता है।