सरकार हमसे भारी टैक्स वसूलती है, कोई समाधान नहीं देती: दिल्ली प्रदूषण पर ऋचा चड्ढा

ऐक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर X पर सरकार की आलोचना की है। उन्होंने लिखा, "हम भारतीयों का आत्मसम्मान बहुत कम होना चाहिए...पूरे उत्तर भारत में हवा की गुणवत्ता खराब है और कोई विरोध नहीं हो रहा!" उन्होंने आगे कहा, "सरकार हमसे हर चीज पर भारी टैक्स वसूलती है...और इस समस्या का कोई समाधान नहीं देती।"