दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने भारत में टेस्ला के लॉन्च को लेकर कहा है कि उन्हें अब भी सरकार की कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एक भारतीय इंजीनियर के सवाल पर यह प्रतिक्रिया दी। दरअसल, टेस्ला भारत आने से पहले सरकार से इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात शुल्क घटाने की मांग कर रही है।