वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) के सीईओ व एमडी रविंदर टक्कर ने कहा है, "यह बात बिलकुल साफ है कि सरकार की किसी दूरसंचार कंपनी के स्वामित्व, अधिग्रहण या संचालन में कोई दिलचस्पी नहीं है।" उन्होंने कहा कि सरकार बाज़ार में 3 निजी टेलीकॉम कंपनियों को ज़रूर देखना चाहती है। बकौल टक्कर, "सरकार चाहती है कि हम बाज़ार में प्रतिस्पर्धा करें।"