सरकार की स्थिरता से दुनिया का भारत पर बढ़ा विश्वास: हिमाचल रैली को संबोधित कर पीएम

मंडी (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित बीजेपी की रैली को वर्चुअली संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा, "दशकों तक...दुनिया के मन में भारत को लेकर आशंका थी...(लेकिन अब) सरकार की स्थिरता से...दुनिया का भारत पर विश्वास बढ़ा है।" उन्होंने कहा, "देशभर में मुद्रा योजना के तहत अब तक बिना गारंटी के ₹19 लाख करोड़ दिए गए हैं।"