ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार कोल इंडिया, हिंदुस्तान ज़िंक और राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइज़र्स में 5%-10% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। बकौल रिपोर्ट, मौजूदा वैल्यू पर 5% शेयर के बेचने से भी सरकार को $2 बिलियन (₹16,292 करोड़) मिल सकते हैं। गौरतलब है, इससे पहले सरकार ने 2002 में हिंदुस्तान ज़िंक में 26% हिस्सेदारी बेची थी।