inshorts

कांग्रेस ने कोविड-19 संक्रमण को लेकर केंद्र के सामने रखी दो मांगें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है, "कांग्रेस पार्टी की 2 मांगे हैं, कोविड-19 से मरने वालों के सही आंकड़े बताए जाएं और अपने प्रियजनों को कोविड-19 के कारण खो चुके परिवारों को ₹4 लाख का मुआवज़ा दिया जाए।" उन्होंने अपना एक वीडियो ट्वीट कर लिखा है, "सरकार हो तो जनता का दुख दूर करना होगा, हर्जाना मिलना चाहिए।"