सरकार जल्द ही सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए नीति की घोषणा करेगी: आईटी राज्य मंत्री

इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि सरकार सेमीकंडक्टर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के डिज़ाइन व विनिर्माण के लिए नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, नई नीति की घोषणा इस महीने की जाएगी। बकौल चंद्रशेखर, इसका मकसद अगले 2-3 वर्षों में भारत को महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर विनिर्माता बनाना है।