सरकार नवरात्रि में मीट निर्यात को बैन नहीं करती, गरीब के दुकानों को बंद करती है: ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने नवरात्रि के दौरान मीट बैन को लेकर कहा कि सरकार मांस के निर्यात को बैन नहीं करती क्योंकि उससे उन्हें डॉलर मिलता है पर जो व्यक्ति दिन में ₹100-₹200 कमाता है उसके कारोबार को बंद कराती है। उन्होंने आगे कहा, "देश क्या अब एक समुदाय की आस्था पर चलेगा या संविधान के अनुसार चलेगा?"