सरकार ने एमेज़ॉन से कार के सीट बेल्ट अलार्म को बंद रखने वाले उपकरणों की बिक्री रोकने को कहा
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि सरकार ने एमेज़ॉन से कार के सीट बेल्ट अलार्म को डिसेबल करने वाले उपकरणों की बिक्री बंद करने को कहा है। बकौल गडकरी, कार चलाते वक्त सीट बेल्ट नहीं लगाने पर लगातार बजने वाले अलार्म को बंद रखने के लिए सीट बेल्ट स्लॉट में धातु की क्लिप डाल दी जाती है।