सरकार ने बजट में की 'अग्निवीरों' को टैक्स से छूट देने की घोषणा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करते हुए अग्निपथ स्कीम 2022 में नामांकित 'अग्निवीरों' को अग्निवीर कॉर्पस फंड से मिलने वाले भुगतान को टैक्स से छूट देने की घोषणा की। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने अग्निवीर कॉपर्स फंड को ईईई (एग्ज़ेम्प्ट-एग्ज़ेम्प्ट-एग्ज़ेम्प्ट) श्रेणी के तहत लाने का एलान किया।

Load More