सरकार ने बीएस-6 मानक वाले वाहनों में सीएनजी व एलपीजी किट लगाने की दी अनुमति
केंद्र ने बीएस-6 उत्सर्जन मानकों वाले पेट्रोल और डीज़ल वाहनों में सीएनजी/एलपीजी किट लगाने की अनुमति दे दी है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कहा, "बीएस-6 वाहनों के मामले में...3.5-टन से कम भार वाले...डीज़ल इंजनों को सीएनजी/एलपीजी इंजन से बदलने की...अधिसूचना जारी हुई है।" अभी तक ऐसे बदलाव की अनुमति केवल बीएस-4 उत्सर्जन मानकों वाले वाहनों के लिए थी।