विदेश मंत्रालय ने युद्ध प्रभावित यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए जारी ऑपरेशन गंगा का अलग ट्विटर हैंडल शुरू किया है और इसके ज़रिए संपर्क करने को कहा है। वहीं, ऑपरेशन गंगा की 5वीं उड़ान रविवार देर रात 249 भारतीयों को लेकर बुकारेस्ट से दिल्ली रवाना हुई। इस ऑपरेशन में अब तक करीब 1200 भारतीय एयरलिफ्ट किए गए हैं।