राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसलों से भारत की हालत श्रीलंका जैसी हो सकती है। उन्होंने कहा, "देश में महंगाई बढ़ रही है और सरकार पब्लिक सेक्टर की कंपनियां बेच रही है...मुझे डर है आने वाले समय में हमारे देश की हालत भी श्रीलंका जैसी हो जाएगी।"