सरकार बन सकती है और बनेगी में फर्क है: राजस्थान में कांग्रेस पदाधिकारियों से गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा, "जनता कह रही है (राज्य में) कांग्रेस की सरकार बन सकती है। सरकार बन सकती है और बनेगी में फर्क है।" उन्होंने कहा, "अगर जनता कहने लगे कि सरकार बन सकती है तो मेहनत से आप लोग उनसे सरकार बनेगी कहलवा दोगे।"