inshorts

सरकार बनने पर सरकारी नौकरियों में महिलाओं को देंगे 30% आरक्षण: गोवा में प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा कि अगर कांग्रेस गोवा में सरकार बनाती है तो वह सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30% आरक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि सरकारी कोष से ₹500 करोड़ रोजगार सृजन के लिए जारी किए जाएंगे। बकौल प्रियंका, सरकारी नौकरियों में 'घोटालों' से छुटकारा पाने के लिए कर्मचारी चयन आयोग का गठन किया जाएगा।