बीएसपी अध्यक्षा मायावती ने शनिवार को डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में गिरावट पर कहा कि सरकार महंगाई, गरीबी और बेरोज़गारी की तरह रुपए के अवमूल्यन को हल्के में न ले। उन्होंने कहा, "रुपए की...गिरावट भले ही सरकार की प्रतिष्ठा से सीधे तौर पर न जुड़ी हो...लेकिन इससे देश की अर्थव्यवस्था चरमराती है और मनोबल भी टूटता है।"