दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई द्वारा लुकआउट नोटिस जारी करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को लेकर कहा, "रोज़...सीबीआई-ईडी का खेल शुरू कर देते हैं....देश कैसे तरक्की करेगा?" उन्होंने कहा, "जब आम इंसान महंगाई से जूझ रहा है...युवा बेरोज़गार हैं...केंद्र को...राज्य सरकारों के साथ मिलकर बेरोज़गारी...महंगाई से लड़ना चाहिए...उसके बजाय ये...देश से लड़ रहे हैं।"