राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल-डीज़ल और गैस के बढ़ते दामों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ''आज की सरकार जिसे भारी बहुमत मिला है वो इसका फायदा उठा रही है और लोगों की गरीबी हटाने के बजाय उन्हें और गरीब बना रही है।'' कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार की 'फ्यूल लूट' ने महंगाई बढ़ाई है।