उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने फिर से प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनने की अटकलों के बीच रविवार को ट्वीट किया, "संगठन, सरकार से बड़ा है।" इससे पहले, मौर्य ने 17 अगस्त को बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर कहा था, "नड्डा जी से...उत्तर प्रदेश से संबंधित महत्वपूर्ण राजनीतिक विषयों पर चर्चा कर मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किया!"