सरदार पटेल पर मुस्लिम लीग ने कराए थे 2 जानलेवा हमले, कांग्रेस ने 86 साल तक छुपाया सच: BJP
बीजेपी ने पुराने दस्तावेज़ों की प्रतियां और इतिहासकार रिज़वान कादरी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया है कि 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभ भाई पटेल पर दो जानलेवा हमले हुए थे। बकौल बीजेपी, ये हमले मुस्लिम लीग द्वारा 1939 में कराए गए थे। बीजेपी ने कहा, "कांग्रेस ने 86-वर्षों तक इसे छुपाए रखा क्योंकि यह सच्चाई असहज करने वाली थी।"