'सरनेम के कारण आर्यन को निशाना बनाया जा रहा' बयान के लिए महबूबा के खिलाफ शिकायत दर्ज
ड्रग्स केस में आर्यन खान की गिरफ्तारी पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बयान को लेकर दिल्ली के एक वकील ने शिकायत दर्ज करवाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। मुफ्ती ने कहा था कि 'खान' सरनेम होने के कारण आर्यन पर कार्रवाई हुई है। बकौल वकील, यह 'समुदायों के बीच नफरत पैदा करने वाला' बयान है।