सर्जरी के बाद सबसे पहले अरबाज़ को देखा था: सड़क दुर्घटना को याद कर मलाइका

ऐक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपने शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में अप्रैल में हुई सड़क दुर्घटना को याद कर कहा कि उन्होंने सर्जरी के बाद सबसे पहले अरबाज़ खान को देखा था। उन्होंने कहा, "अरबाज़ पूछ रहे थे क्या मैं देख पा रही हूं? कितनी उंगलियां हैं? एक पल के लिए लगा क्या मैं अतीत में चली गई हूं?"