तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा है, "सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने में कुछ भी गलत नहीं है। मैं अभी पूछ रहा हूं।" केसीआर ने कहा, "बीजेपी झूठा प्रोपेगैंडा चलाती है। उत्तराखंड में बीजेपी के झंडों के साथ (जनरल बिपिन) रावत की तस्वीरों का इस्तेमाल हो रहा है। क्या बेहूदगी है। यह थर्ड क्लास पार्टी है।"