सर्बिया और हंगरी ने दी भारत के कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को मान्यता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया है कि हंगरी और सर्बिया ने भारत के कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को मान्यता दे दी है। बागची ने एक ट्वीट में कहा कि इन देशों के साथ पारंपरिक मित्रता अब वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की पारस्परिक मान्यता में बदल गई है। इससे शिक्षा, व्यवसाय व पर्यटन के लिए दूसरे देश जाने में मदद मिलेगी।