सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद सेंसेक्स 62,504 और निफ्टी 18,562 पर हुआ बंद

बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 211 अंक चढ़कर 62,504 पर जबकि एनएसई का निफ्टी 18,562 पर बंद हुआ। सोमवार को कारोबार के दौरान सेंसेक्स 62,701 और निफ्टी 18,614 पर पहुंचा था जो दोनों का रिकॉर्ड स्तर है। सोमवार को शेयर बाज़ार पर सभी सेक्टर मुनाफे में रहे जिनमें मिड-कैप और स्मॉल-कैप सूचकांक में क्रमश: 0.69% और 0.68% की बढ़त दिखी।