सलमान-आमिर से भी ज़्यादा अमीर हैं साउथ के सबसे अधिक नेटवर्थ वाले ऐक्टर नागार्जुन

मनीकंट्रोल के अनुसार, साउथ के ऐक्टर नागार्जुन अक्किनेनी $410 मिलियन (करीब ₹3,572 करोड़) की नेटवर्थ के साथ साउथ के सबसे अमीर ऐक्टर हैं। उनकी नेटवर्थ बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, सलमान खान और आमिर खान से भी ज़्यादा है। नागार्जुन टॉलीवुड के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में से एक 'अन्नापूर्णा स्टूडियो' और रियल एस्टेट फर्म 'एन3 रियल्टी एंटरप्राइजेज़' के मालिक हैं।