सलमान के फैन ने ₹1.72 लाख में खरीदे 'सिकंदर' के टिकट, फ्री में बांटने का वीडियो वायरल

सलमान खान के कुलदीप सिंह नामक फैन ने फिल्म 'सिकंदर' के 800+ टिकट ₹1.72 लाख में खरीदे हैं जिन्हें सलमान के फैन्स को फ्री बांटे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। कुलदीप ने ये टिकट बांद्रा स्थित गेटी गैलेक्सी थिएटर के बाहर बांटे हैं। बकौल कुलदीप, वह सलमान की कई फिल्मों के लिए पहले भी ऐसा कर चुके हैं।