कोटा कंज़्यूमर कोर्ट ने ऐक्टर सलमान खान को गुमराह करने वाले पान मसाला विज्ञापन मामले में 20 जनवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है। एक वकील ने आरोप लगाया है कि सलमान के वकालतनामा और जवाब पर किसी और शख्स ने साइन किए हैं। कोर्ट ने सलमान के हस्ताक्षर की फॉरेंसिक जांच के आदेश भी दिए हैं।